कॉम्पक्ट डिस्क प्रस्तुतिकरण   (सी डी प्रेजेंटेशन) :
'क्रिएटिव वेब सोलुशंस' कॉम्पक्ट डिस्क प्रस्तुतिकरण  (सी डी प्रेजेंटेशन) में माहिर हैं| हम आपके लिए या आपकी कम्पनी के लिए बेहतरीन सी डी बना सकते हैं| आजकी भीड़ भाड़ की दुनिया में इन्सान चाहता है कि उसे रास्ते में, ऑफिस में, सफ़र में, लेक्चर में ज्यादा वजन न ढोना पड़े और वह पुरे उत्साह और सफलतासे अपने कार्य को पूरा कर सके|

कॉम्पक्ट डिस्क आपकी जरुरतोंके मुताबिक बना एक ऐसा औजार है जो आपकी किसी खास विषय की पूरी की पूरी जानकारी को एक छोटीसी डिस्क में समां लेता है और वक़्त आने पर बिना इन्टरनेट के सहारे भी आपके ग्राहक, विद्यार्थी, मुवक्किल या सेवामें रूचि दिखाने वाले समूह के सामने प्रभावी ढंगसे प्रस्तुत कर सकता है| यह छोटीसी डिस्क वह पिटारा है, जिसकी जानकारी संग्रहण की क्षमता ( डाटा स्टोरेज कैपसिटी) ४५, १८० से ७००  मेगा बाईटस् की होती है| आज यह छोटीसी गोलाकार दिखनेवाली डिस्क हर व्यवसायी, व्यापारिक प्रतिष्ठान, डॉक्टर, प्रोफ़ेसर, वास्तु जानकर,विपणन अधिकारी इत्यादि अनेकोंके लिये आवश्यक चीज बन गई है| जो भी व्यक्ति अपने विषय की दृश्य और श्रव्य माध्यम से प्रस्तुति करना चाहता है, अपने प्रस्तुतिकरण को एनीमेशन और ग्राफिक्स के द्वारा आकर्षक और प्रभावी बनाना चाहता है, वह हमारी सेवाए ले सकता है| हमारे प्रशिक्षित प्रोफेशनलस् आपको अच्छी सेवाए प्रदान कर सकते है|

हम सी डी प्रस्तुतिकरण में फ्लैश एनीमेशनस् , मल्टीमीडिया दृश्य और श्रव्य  इफेक्ट्स, स्वरलहरी, प्रभावी रंग संयोजन और ग्राफिक्स का उपयोग कर उसे आकर्षक और लुभावना बनाते है| इस जादू की चकरी का उपयोग कर कोई भी व्यक्ती आत्मविश्वास के साथ  अपने वर्तमान और भविष्य के लक्ष्य, उद्देश्य, अभियान, उत्पाद तथा सेवाओंके बारेमें विस्तृत जानकारी दे सकता है, जो निश्चित रूप से असरदार साबित होती है|